प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Editor
4 Min Read

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू की जायेगी। बड़नगर में कवि प्रदीप सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों एवं युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। भाट पचलाना और इंगोरिया में नये सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे। उज्जैन और आगर में आलू प्रसंस्करण की नई यूनिट प्रारंभ हो रही है, जो प्रदेश के 35 जिलों के किसानों से आलू खरीदेगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारी के लिये 25 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा योजना पुनः प्रारंभ की गई है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है। दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एशिया से विलुप्त हो चुके चीतों को पुनः प्रदेश में स्थापित करने का कार्य किया है। सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरो को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है तथा आवश्यकता पर एयर एम्बुलेंस एवं हेली सेवा के माध्यम से निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो गया है, मध्यप्रदेश लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला प्रदेश बन गया है। बड़नगर में गीता भवन का निर्माण भी होगा।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का विवरण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण और भूमि-पूजन किये गये कार्यों में मुख्य रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गजनीखेड़ी में मां चामुंडा मंदिर परिसर में 16 कमरों की धर्मशाला, टीन शेड, सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण, पेयजल व्यवस्था हेतु पानी की टंकी, 3.00 कि.मी. वाटर रिटेंशन कार्य, चारभुजा मंदिर से माताजी मंदिर तक सी.सी. रोड, गार्डन से शौचालय की ओर तथा मुख्य द्वार से श्मशान की ओर सी.सी. रोड, माताजी परिसर की बाउण्ड्रीवाल, विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन, सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन भीडावद, मौलाना, बीराखेड़ी, दुनातला, पलदुना, बड़िया एवं सिविल अस्पताल बड़नगर का उन्नयन कार्य, पी.आई.यू. अंतर्गत इण्डोर स्टेडियम एवं स्विमिंग पूल का निर्माण तथा नगर पालिका परिषद बड़नगर के विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि के अवसर पर देवी स्वरूपा जो कन्याओं का पूजन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन भी किया।

कार्यक्रम को सांसद  अनिल फिरोजिया ने संबोधित करते हुए क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और बड़नगर में नवीन फूड प्रोसेसिंग पार्क की स्थापना करने की मांग की।

इस अवसर पर विधायक बड़नगर  जितेन्द्र पण्ड्या, विधायक नागदा  तेज बहादुर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मती कमल कुमार देवड़ा, जनपद अध्यक्ष मती निर्मला उमराव सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष  अभय टोंगया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live