CG में 15 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे तकनीकी कॉलेजों के छात्र, प्रतिभा प्रदर्शन का मौका

Editor
2 Min Read

भिलाई.

इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा की व्यस्त पढ़ाई के बीच अब सीएसवीटीयू से जुड़े विद्यार्थियों को मैदान पर अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की खेल समिति ने एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारी शुरू कर दी है।

तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने महाविद्यालयों से खिलाड़ियों की जानकारी मांगी है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कुल 15 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज, रस्साकशी, भारतोलन, गटका, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और कैरम शामिल हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों को प्रस्तावित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रारूप में 10 सितंबर तक भेजने के निर्देश दिए हैं।

प्रतियोगिता की खास बात यह है कि खेलों को केवल पुरुष विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रखा गया है। महिला वर्ग को भी सभी निर्धारित खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया है। इससे तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं की खेल प्रतिभा को मंच मिलने की उम्मीद है। तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता सिर्फ ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं होगी। अलग-अलग कॉलेजों से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद आगे की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार हो सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live