WWE के डरावने दानव केन के 5 सबसे खतरनाक और यादगार पल

Editor
4 Min Read
WWE के डरावने दानव केन के 5 सबसे खतरनाक और यादगार पल
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

ग्लेन जेकब्स उर्फ केन WWE के इतिहास के सबसे आइकॉनिक किरदारों में से एक हैं। 7 फुट की हाइट, चेहरे पर डरावना मास्क और लंबे बाल। केन की एंट्री ऐसी लगती थी मानो कोई दानव चलता हुआ आ रहा है। रिंग में भी उनको देखने के लिए फैंस के बीच उत्सुकता रहती थी। अपनी फाइट के अलावा केन स्टोरी लाइन के लिए भी लोकप्रिय हुए, जिसमें से एक में उन्होंने अंडरटेकर को जला दिया था। आइए जानते हैं केन के करियर के 5 सबसे वाइल्ड मोमेंट कौन से हैं।

डेब्यू पर ही डरावनी एंट्री
केन ने 5 अक्टूबर 1997 को WWE में डेब्यू किया था। 'बैड ब्लड इन योर हाउस' इवेंट को यादगार बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मुकाबले में द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स 'हेल इन ए सेल' में भिड़ रहे थे। केन की एंट्री पर अंधेरा कर दिया गया, इसके बाद वह मास्क पहनकर मॉन्स्टर की तरह रिंग की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने 'हेल इन ए सेल' के स्टील के दरवाजे को उखाड़ दिया।

अंडरटेकर को जलाया
1998 के रॉयल रंबल इवेंट के दौरान केन ने अंडरटेकर को ताबूत के अंदर बंद कर दिया। शॉन माइकल्स के खिलाफ अंडरटेकर के 'कैस्केट मैच' के दौरान, केन ने पहले रिंग के पास दखल दिया। फिर उसके बाद सब पॉल बेयरर के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से अंडरटेकर के ताबूतो को तोड़ दिया और अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह WWE के इतिहास के सबसे खौफनाक मंजर में से एक था।

जिम रॉस पर फेंकी माचिस की तिल्ली
14 जुलाई 2003 को केन ने जिम रॉस के साथ अंडरटेकर जैसा ही सलूक किया। बैकस्टेज रॉस के साथ इंटरव्यू के दौरान गहमा गहमी से बात बढ़ जाती है। केन ने अचानक गुस्से में जिम रॉस पर पेट्रोल डाला और फिर उन पर जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन रिंग से यह सब देख रहे थे। लेकिन कोई भी कुछ नहीं कर सका।

लीटा से की शादी
केन और लीटा की स्टोरीलाइन WWE में सबसे विवादित में से एक है। साल 2004 में केन उनको किडनैप कर लेते हैं। कुछ समय बाद लीटा खुलासा करती हैं कि वह गर्भवती हो गई हैं। रेसलर ने दावा किया कि बच्चे के पिता वो ही हैं। इसके बाद समरस्लैम 2004 में केन और मैट हार्डी के बीच 'टिल डेथ डू अस पार्ट' मुकाबला हुआ, जिसमें केन की जीत हुई। इसके बाद उन्हें लीटा से शादी करनी पड़ी।

शेन मैकमोहन को दिए बिजली के झटके
शेन मैकमहन के साथ केन ने कुछ ऐसा किया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। 1 सितंबर 2003 को टेलीकास्ट हुए RAW के एपिसोड में उन्होंने शेन को रिंग से बांध दिया। फिर कार की बैटरी और जंपर केबल से मैकमोहन के प्राइवेट पार्ट पर बिजली के झटके दिए। यह WWE के इतिहास के सबसे भयंकर एपिसोड में से एक था।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *