बिहार में 3.48 लाख घरों को मिलेगी मुफ्त सोलर प्लेट की सुविधा

Editor
2 Min Read

पटना
 घरों की छत पर कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर प्लेट लगाने की योजना के तहत बिजली कंपनी को 3.48 लाख उपभोक्ताओं की सहमति मिल चुकी है।

फिलहाल यह योजना 2.50 लाख उपभोक्ताओं के लिए आरंभ की गयी है। जब 1.10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की छत पर सोलर प्लेट लग जाएंगे तब योजना के आकार को और बड़ा किया जाएगा।

रेस्को मॉडल के तहत अगले दस वर्षों तक रख रखाव का भी जिम्मा
जिस कंपनी द्वारा कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं की छत पर 1.10 किलोवाट क्षमता वाला सोलर प्लेट लगाया जाएगा उन्हीं के स्तर पर अगले 10 वर्षों तक रखरखाव भी किया जाएगा। संबंधित उपभाेक्ताओं से इसके लिए इस कनेक्शन के लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी।

इसके साथ ही उन्हें 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी मिलेगा। अगर संबंधित सोलर प्लेट से खपत से अधिक बिजली की खपत होती है तो 1.99 रुपए से तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से उसका क्रय भी कर लिया जाएगा।

हर घर बिजली की तरह इस योजना के लिए भी मिशन मोड
हर घर बिजली योजना के तहत बिजली कंपनी ने मिशन मोड में अभियान चलाकर लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया था। इसके लिए कैंप भी लगाए गए थे। इसी तर्ज पर सोलर प्लेट लगाए जाने की योजना को भी मिशन मोड में लाने की तैयारी है।

योजना के केंद्र में 125 यूनिट मुफ्त बिजली
जिस समय सरकार ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त 125 यूनिट बिजली की घोषणा की थी उसी समय कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर प्लेट लगाए जाने की योजना का भी ऐलान हुआ था। इसके मूल में है कि कुटीर ज्योति श्रेणी के जो उपभोक्ता हैं उनकी खपत 125 .यूनिट से अधिक नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में इस श्रेणी के उपभोक्ताओं की पूरी निर्भरता सोलर एनर्जी पर हो जाएगी। उनके लिए मुफ्त बिजली पर जो खर्च हो रहा वह समाप्त हो जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live