रोटी पर थूककर तंदूर में सेंकी, सहारनपुर होटल से दो आरोपी गिरफ्तार

Editor
3 Min Read

 सहारनपुर

कोई व्यक्ति होटल में बैठता है. गर्मागर्म तंदूरी रोटी आती है. वह खाता है. लेकिन अगर वही रोटी बनाने वाला पहले उस पर थूक दे, फिर तंदूर में चिपका दे, तो? सहारनपुर से सामने आई खबर ने लोगों को इसी सवाल पर अटका दिया है. यहां एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर रोटी बनाने वाला युवक पहले उस पर थूक लगाता है और फिर उसे तंदूर में सेंक देता है. वीडियो सामने आते ही लोग भड़क गए. मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर होटल से दो लोगों को उठाकर ले जाया गया। 

पूरा मामला चिल्काना थाना क्षेत्र का है. यहां सरसावा रोड पर एक होटल में काम करने वाले कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक युवक रोटी बेलने के बाद उस पर मुंह से कुछ गिराता है, जिसे लोगों ने थूक बताकर शेयर करना शुरू कर दिया. फिर वही रोटी तंदूर में लगाई जाती है. यहीं से हंगामा शुरू हो गया। 

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया. कई लोगों ने कहा कि अगर यह सच है, तो यह सिर्फ गंदी हरकत नहीं, बल्कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ है. मामला बढ़ा तो रोहित लम्बरदार नाम के शख्स ने पुलिस में शिकायत दी. शिकायत के आधार पर थाना चिलकाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की और होटल पर दबिश दी. जांच में दो लोगों के नाम सामने आए- तंजीम और मोहम्मद महबूब. तंजीम अम्बहेटा का रहने वाला है, जबकि महबूब मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो फिलहाल चिलकाना में रहकर होटल में काम कर रहा था. पुलिस ने दोनों को उसी होटल से गिरफ्तार कर लिया। 

व्योम बिंदल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया. वीडियो में एक व्यक्ति रोटी बनाते समय उस पर कथित रूप से थूक लगाता दिखाई दे रहा था. इसके आधार पर तुरंत केस दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच जारी है. लेकिन इस कहानी का असर सिर्फ गिरफ्तारी तक नहीं है। 

स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. सोचिए, जिस होटल में लोग रोज खाना खाते हों, जहां परिवार लेकर जाते हों, अगर वहां ऐसा वीडियो सामने आए तो भरोसा कैसे बचेगा? कई लोगों ने होटल पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. कुछ ने लाइसेंस रद्द करने तक की बात कही है। 

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वीडियो हाल का है या पुराना, और क्या यह पहली बार हुआ या पहले भी ग्राहकों को इसी तरह दूषित खाना परोसा जाता रहा. खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी गई है, ताकि होटल की जांच हो सके। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live