पंजाब में मौसम का डबल अटैक! आज बारिश के आसार, कल से लू का अलर्ट जारी

Editor
3 Min Read
पंजाब में मौसम का डबल अटैक! आज बारिश के आसार, कल से लू का अलर्ट जारी
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

अमृतसर
 पंजाब के मौसम में आने वाले दिनों में लगातार बदलाव देखने को मिलने वाला है। एक तरफ मौसम विभाग के अनुसार 15 मई, आज राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि इसके बाद 16 मई से दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

वीरवार शाम पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि पूरा दिन लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। बीते दिनों एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज खत्म होने लगेगा। जिसके बाद लू का असर देखने को मिलेगा। एक सप्ताह के अंदर राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।

बठिंडा रहा सबसे गर्म
वीरवार को पंजाब के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से आसपास दर्ज किया गया, लेकिन दक्षिणी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 40.9, पटियाला में 40.4, फरीदकोट में 40 और अमृतसर तथा लुधियाना में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित कुछ सीमावर्ती जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते लोगों को दोपहर के समय खुले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
16 मई-  बठिंडा और मानसा जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

17 मई-  बठिंडा और मानसा में गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी है।

18 मई- दक्षिण पंजाब के जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *