चलती बस बनी आग का गोला! राजनांदगांव से बालोद आ रही सुपर आनंद बस में लगी आग, 20 यात्रियों की बची जान

Editor
1 Min Read

बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा-बालोद मुख्य मार्ग पर सोमवार रात एक चलती हुई यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यह बस आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। समय रहते यात्री बस से उतर गए, इसलिए किसी के हताहत होने की घटना सामने नहीं आई है।

बस के भीतर और पिछली डिक्की में भारी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे, जो आग की चपेट में आने के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। इन धमाकों की गूंज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live