त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़, भोपाल से दिल्ली ट्रायल शिफ्ट करने के पक्ष में CBI

Editor
1 Min Read

 भोपाल

 पूर्व अभिनेत्री और मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले की सुनवाई भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सर्वोच्च न्यायालय में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इसमें आशंका जताई गई है कि भोपाल में आरोपित गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ का प्रभाव इतना है कि सुनवाई के दौरान गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

मृतका के पिता ने लगाई थी गुहार, निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल

दरअसल, मृतका त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने पिछले दिनों सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केस की सुनवाई भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की थी। उनका तर्क था कि अधिकांश न्यायिक अधिकारी, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के परिचित और पारिवारिक मित्र हैं। ऐसे में न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर को सीबीआई से जवाब मांगा था।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live