यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख की ठगी, इमिग्रेशन फर्म पर केस दर्ज

Editor
2 Min Read
यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख की ठगी, इमिग्रेशन फर्म पर केस दर्ज
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

 यमुनानगर

लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में शहर यमुनानगर थाना में पंजाब के मोहाली की इमिग्रेशन फर्म रुद्राक्ष ओवरसीज साल्युशन के संचालकों व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

इस फर्म व संचालकों पर पूर्व में भी विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के मोहाली, होशियारपुर, लुधियाना, कुरुक्षेत्र और थाना छप्पर धोखाधड़ी के सात केस दर्ज हैं। अब नया मामला सुमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ। उनसे 19 लाख रुपये की ठगी की गई।

पुलिस को दी शिकायत में राधा कृष्ण दुरेजा कैंप निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने फेसबुक पर कनाडा भेजने संबंधी एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के माध्यम से उनकी बातचीत मोहाली स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशन के संचालक राकेश रिक्खी, उसकी पत्नी प्रभा से हुई।

आरोपितों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे कम समय में उनका और उनके परिवार का कनाडा पीआर तथा वर्क परमिट लगवा देंगे। इसके बाद आरोपितों से कार्यालय में मिला। वहां पर फर्म में कार्य करने वाले योगिता, बलजीत सिंह संधु, गुरचरण ढींढसा, हरनूर कौर, शिवम कुमार मिले।

आरोपितों ने विदेश भिजवाने के नाम पर 20 लाख रुपये का खर्च बताया। उन्हें दस्तावेज व अलग-अलग 19 लाख 20 हजार 560 रुपये दिए। यह रुपये आरोपितों के दिए खाते में ट्रांसफर कराए गए।

तीन साल बाद भी नहीं मिला वीजा
आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपित लगातार उन्हें आश्वासन देते रहे। कभी फाइल प्रोसेस में होने की बात कही गई तो कभी एंबेसी प्रक्रिया का हवाला दिया गया। समय बीतने के साथ आरोपितों ने फोन उठाना भी कम कर दिया।

तीन साल गुजर जाने के बाद भी न तो उन्हें कनाडा भेजा गया। आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो इन्कार कर दिया गया। आरोपितों को यह रुपये भी प्रापर्टी बेचकर व पीएफ निकालकर दिए थे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *