मोहन यादव की अध्यक्षता में BJP कोर ग्रुप की बैठक, खड़गे की टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पारित

Editor
3 Min Read

भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में भाजपा की कोर समिति की अहम बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई शब्दावली पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही, भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और प्रदेश के अलग अलग शहरों में होने वाली रैलियों के संबंध में अहम चर्चा की।

बैठक को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि, 'आज भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक माननीय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के विशिष्ट आतिथ्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह-प्रभारी रखा वर्मा साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के साथ प्रदेश सरकार के अन्य और कोर ग्रुप के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पारित
सीएम मोहन ने बताया कि, 'बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूज्य पिता जी के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।' आपको बता दें कि, मल्लिकार्जुन खड़गे एक सभा संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान बीच में फठे शख्स ने कहा कि, मोदी कहीं नहीं जाएंगे, वो प्रधानमंत्री रहेंगे।' इसपर झल्लाते हुए खड़गे ने पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी की थी।

आगामी रैलियों पर हुई चर्चा
सीएम मोहन के अनुसार, बैठक के दौरान राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए उम्मीदवार के चयन पर भी चर्चा हुई। वहीं, 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान अंतर्गत इंदौर (30 अक्टूबर), जबलपुर (31 अक्टूबर) और भोपाल (3 नवंबर) में एक-एक लाख लोगों की सहभागिता के साथ होने वाली रैलियों को लेकर चर्चा की गई। अन्य जिला मुख्यालयों में भी इसी तरह रैलियां आयोजित किए जाने की बात भी चर्चा में तय हुई।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इसके अलावा, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने को लेकर विमर्श हुआ। प्रदेश में यूसीसी लागू करने को लेकर कोर कमेटी ने प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के मकानों और भूखंडों की निःशुल्क रजिस्ट्री के अभियान के संबंध में चर्चा हुई। इसके साथ ही, केंद्र सरकार की योजनाओं में प्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सांसदगणों के साथ समन्वय सहित अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live