राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, ₹200 का सिक्का करेंगी जारी

Editor
2 Min Read

रायपुर 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया है. उन्होंने कहा कि बस्तर के मांझी-चालकी समाज के प्रतिनिधियों की पहल और राज्य सरकार के निमंत्रण को राष्ट्रपति जी ने सहर्ष स्वीकार किया है। अपने दौरे के पहले दिन, 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर के लोक भवन में दोपहर 12:45 बजे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगी। 

इसके पश्चात शाम 4 बजे वे बुढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा सम्मान पर्व' एवं 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। दौरे के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन से अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगी. इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'मुरिया दरबार' और जनसभा में भाग लेंगी। 

मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावितों के संदर्भ में कहा कि राज्य सरकार हिंसा से प्रभावित लोगों को पुनर्वासित करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में दंतेवाड़ा में आयोजित उपकरण वितरण शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (भारत बनाम जिम्बाब्वे) पर खुशी जताते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा, जिससे राज्य की बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। 

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live