रायपुर IPL मैच में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग, RCB खिलाड़ियों ने लिया कांदा भाजी और तीखुर शरबत का मजा

Editor
4 Min Read
रायपुर IPL मैच में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग, RCB खिलाड़ियों ने लिया कांदा भाजी और तीखुर शरबत का मजा
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम इस साल रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) के रंग में डूबा है, लेकिन उस टीम के क्रिकेटरों पर शनिवार को छत्तीसगढ़िया रंग चढ़ गया. क्रिकेटर्स ने कांदा भाजी, चरोटा भाजी, रागी के व्यंजन और बस्तर के प्राकृति तिखुर शरबत का स्वाद लिया. उन्होंने स्थानीय संगीत और नृत्य का आनंद लिया.

आरसीबी ने इस साल आईपीएल के लिए रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है. आरसीबी टीम को 10 मई को मुंबई इंडियन्स और 13 मई को कोलकता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबला खेलने वाली है. इसके लिए 8 मई को आरसीबी टीम रायपुर पहुंची. मायरा रिजॉर्ट में पूरी आरसीबी टीम ठहरी हुई है. एक प्रदर्शनी में सांस्कृतिक अनुभव के हिस्से के रूप में खिलाड़ियों का पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ स्वागत किया गया. टीम के कप्तान रजत पाटीदार समेत सभी क्रिकेटर्स को खासकर चरोटा और कांदा भाजी का स्वाद खूब भाया. गर्मियों में पीये जाने वाले बस्तर के प्राकृतिक शर्बत तिखुर भी पसंद आया. वहीं उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प आदिवासी कला, गोदना और चित्रकोट जलप्रपात के बारे में जाना.

रायपुर ने हमें अपने घर जैसा महसूस कराया : सीईओ राजेश
आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा कि रायपुर ने हमारा जिस गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है, उससे हम बेहद उत्साहित हैं. हम आरसीबी को एक ऐसे शहर में लाकर खुश हैं, जिसने सचमुच हमें अपने घर जैसा महसूस कराया है.

गोदना कला से प्रभावित हुए पांड्या
टीम मेंबर्स को बताया गया कि गोदना कला, एक पारंपरिक टैटू प्रथा है, जो आदिवासी संस्कृति में गहराई से रची-बसी है. इस कला को संरक्षित रखने के लिए यह वस्त्र और कपड़ों के डिजाइनों में भी विकसित हो गई है. क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या जो टैटू के शौकीन हैं, इस कलाकृति के पीछे की कारीगरी और कहानी कहने के अंदाज से विशेष रूप से प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मैं रायपुर आया हूं और यह अनुभव अद्भुत रहा है. 

मेफेयर में ठहरी है मुंबई इंडियन टीम
रायपुर के मेफेयर होटल में मुंबई इंडियन ठहरी हुई है. जहां उनके लिए छत्तीसगढ़ी थीम पर फ़ूड और कल्चर एक्टिविटी की तैयारी की गई है.

चियर्स करने पहुंचेंगी अनुष्का, रितिका और नीता अंबानी 
रायपुर में होने वाले मैच को देखने के लिए  राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला के अलावा अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा रायपुर आ रही हैं. रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सचदेव के अलावा मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी के भी आने की संभावना है. 
बता दें कि मुख्यमंत्री साय की पहल से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 साल बाद आईपीएल मैच संभव हो पाया है. पिछले वर्ष की विजेता टीम आरसीबी ने रायपुर को अपना होम ग्राउंड चुना. यह मैच छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *