पंजाब में तीन दिन ड्राई वेदर, 11 मई से बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी

Editor
4 Min Read
पंजाब में तीन दिन ड्राई वेदर, 11 मई से बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

 लुधियाना
 पंजाब में शुक्रवार से मौसम ड्राई बना रहेगा। आगामी तीन दिन मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वीरवार अधिकतर जिलों में दिन में धूप खिली। कुछ जिलों में धूप के साथ बीच बीच में धूल भरी आंधी भी जारी रही।

जिला फरीदकोट में दिन का तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बठिंडा का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तेज हवाएं करेंगी परेशान
चौबीस घंटे में दिन का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा है जोकि सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार तीन दिन मौसम ड्राईबना रहेगा जबकि 11 मई से दोबारा मौसम बदलेगा। 11 स 13 मई तक मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें 40-50 किमी गति के साथ धूल भरी आंधी चलने और गरज चमक कर छींटे पड़ने की संभावना है।

12 मई तक अलर्ट जारी
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मौसम ड्राई रहेगा और दोबारा 10 से 12 मई तक मौसम का येलो अलर्ट रहेगा। हिमाचल में चार दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। सात से नौ मई तक वर्षा, ओलावृष्टि व आंधी से राहत मिलने की आस है।

किन हिस्सों में होगी बारिश?

दिल्ली, यूपी से लेकर राजस्थान तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं 8 मई को उत्तराखंड में तेज आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंकों में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 8 मई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 मई तक, जबकि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 8 मई को ऐसे ही मौसम के आसार हैं।
बिहार और ओडिशा में 11 मई तक तथा झारखंड में 8 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 9 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और 9-10 मई को झारखंड में तेज आंधी-तूफान की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंकों में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *