भोपाल में आज फिर एकजुट होंगे व्यापारी, गांधीवादी तरीके से करेंगे सीलिंग कार्रवाई का विरोध

Editor
3 Min Read

भोपाल 

आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चल रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर बुधवार को व्यापारी फिर से विरोध जताएंगे। इस बार वे गांधीवादी तरीके से विरोध करेंगे। सुबह 11 बजे के बाद कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) परिसर में जुटेंगे और फिर यहां लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा करेंगे।

चैंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी जुटेंगे। इसके बाद वे सामूहिक रूप से रामधुन का गायन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना करेंगे और व्यापारियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मार्गदर्शन की कामना करेंगे।

विरोध में सड़क पर उतर रहे व्यापारी नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर रहे हैं। पिछले सप्ताह रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम हुआ था। इसके बाद बाग सेवनिया, अवधपुरी, 10 नंबर और आनंद नगर में भी प्रदर्शन हो चुके हैं।

वहीं, शनिवार को रहवासी संघ ने गुलमोहर कॉलोनी में टॉर्च लाइट रैली निकाली थी। पिछले सप्ताह वे सात नंबर मार्केट में भी रैली निकाल चुके हैं। रहवासियों का कहना है कि किसी भी हालत में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी नहीं होनी चाहिए।
कारोबारियों में दहशत नए सर्वे में भवन से जुड़े दूसरे उल्लंघनों की भी जांच की जा रही है। अर्बन प्लानिंग के विशेषज्ञों के मुताबिक यदि समय पर मास्टर प्लान आता तो रहवासियों और कारोबारियों के सामने यह स्थिति नहीं खड़ी होती। रहवासी और व्यावसायिक इलाके अलग-अलग चिह्नित बनाए जाते।

सख्ती के बाद शहर के उन इलाकों के कारोबारियों में दहशत है, जो रहवासी इमारतों में दुकानें चला रहे हैं। अवधपुरी, अयोध्या बायपास, गौतम नगर, अशोका गार्डन, लालघाटी समेत जैसे इलाकों में दुकानदार नोटिस के बाद कमर्शियल इलाकों में दुकानें तलाश रहे हैं।

मुख्य मार्गों से सर्वे, नदी-तालाब किनारे भी जांच निगम ने मुख्य मार्गों के दोनों ओर और उनसे जुड़ी गलियों में सर्वे शुरू किया है। नदी-तालाब किनारे, ग्रीन बेल्ट, बफर जोन और कैचमेंट एरिया में बने भवन प्राथमिकता से जांचे जाएंगे। अवैध मैरिज गार्डन को भी नोटिस दिए जाएंगे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live