सामाजिक चेतना और जन-कल्याण को समर्पित रही कांवड़ यात्रा- राज्य मंत्री लोधी

Editor
3 Min Read

भोपाल 

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के नेतृत्व में पंचवटी धाम, भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई 121 किलोमीटर लंबी पांच दिवसीय भव्य कांवड़ यात्रा का प्रसिद्ध देव  जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर पहुँचने पर अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। बांदकपुर धाम में राज्य मंत्री  लोधी, उनके अनुज  नीतेन्द्र सिंह तथा यात्रा के नेतृत्वकर्ता  सत्येंद्र सिंह ने स्वजनों एवं हज़ारों कांवड़ियों के साथ माँ नर्मदा के पवित्र जल से भगवान जागेश्वरनाथ का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक कर लोक-कल्याण की प्रार्थना की।

राज्य मंत्री  धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जन-कल्याण को समर्पित एक पवित्र प्रयास रही है। यात्रा के नेतृत्वकर्ता  सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भेड़ाघाट से बांदकपुर तक की इस यात्रा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता गया। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं कांवड़ यात्रियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

धार्मिक आस्था और सामाजिक दायित्वों के अनुपम संगम के रूप में आयोजित यह पदयात्रा पांच प्रमुख संकल्पों—शिक्षा संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, गौ-संरक्षण और स्वच्छता अभियान—को समर्पित रही। यात्रा के दौरान इन सामाजिक सरोकारों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए गए। शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यात्रा मार्ग में स्थित शालाओं के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। वहीं प्रकृति संवर्धन के लिए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया तथा श्रद्धालुओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, गौ-सेवा करने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान संपूर्ण मार्ग में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा कांवड़ियों का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए राज्य मंत्री  लोधी की ओर से प्रतिदिन दोपहर के सहभोज, रात्रिकालीन विश्राम तथा त्वरित चिकित्सा देखभाल के लिए मेडिकल टीमों की व्यवस्थाएं की गईं। इस पुण्य यात्रा में हज़ारों कांवड़ियों के साथ सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live