तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे ₹1.10 करोड़! रोनाल्डो के साथ करोड़ों की डील की रिपोर्ट

Editor
4 Min Read

लिस्बन

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त को जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की है। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने निजी समारोह में शादी की। केवल परिवार और करीबी दोस्त ही इस समारोह में शामिल हुए। रोनाल्डो अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। उनकी शादी सुर्खियों में रही। अब जॉर्जिया के साथ उनकी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। उनके विवाह प्रमाण पत्र के अनुसार, रोनाल्डो और जॉर्जिना ने तलाक की दशा में संपत्ति का बंटवारा ना होने की शर्त पर शादी की है।

मेक्सिको के एक पब्लिकेशन En Pareja के अनुसार , रोनाल्डो और उनकी पत्नी के आधिकारिक पंजीकरण डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि शादी 'संपत्ति पृथक्करण' व्यवस्था के तहत हुई है। इस डॉक्यूमेंट से रोनाल्डो और रोड्रिगेज दोनों अपनी-अपनी संपत्ति पर पूरा नियंत्रण बनाए रखेंगे।

पुर्तगाली कानून के अनुसार, इस तरह की व्यवस्था से यह पता चलता है कि रोनाल्डो और जॉर्जीना दोनों अपनी सभी संपत्तियों, आय और निवेशों पर पूरा कंट्रोल बनाए रखेंगे। चाहे वह संपत्ति शादी से पहले या शादी के दौरान कमाई गई हो। खास बात यह है कि अगर कपल का तलाक भी होता है तब भी संपत्ति का खुद से बंटवारा नहीं होगा।

इस समझौते का सीधा मतलब यह है कि कॉन्ट्रैक्ट, एंडोर्समेंट और व्यावसायिक उद्यमों से रोनाल्डो की सभी आय पूरी तरह से उन्हीं के पास रहेगी।
रोनाल्डो को तलाक की दशा में पत्नी को देने होंगे पैसे

हालांकि, इस शादी का दूसरा पहलू भी है। एकदम ऐसा नहीं है कि रोनाल्डो तलाक की दशा में अपनी पत्नी से संपत्ति का बंटवारा बिना किए एकदम से मुक्त हो जाएंगे। बेशक संपत्ति का बंटवारा नहीं करना पड़ेगा, लेकिन रोनाल्डो को तलाक होने पर शर्तों के अनुसार अपनी पत्नी को पेंशन के रूप में गुजाराभत्ता देना होगा।

पुर्तगाली मैगजीन TV Guia की एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विवाह पंजीकरण में कुछ ऐसे प्रावधान हैं जो दंपत्ति द्वारा तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने पर लागू हो जाएंगे।

पहली शर्त के अनुसार, जॉर्जीना को रोनाल्डो से लगभग 100,000 यूरो (लगभग 1.10 करोड़ भारतीय रुपये) की मासिक पेंशन मिलेगी। दूसरी शर्त के अनुसार, मैड्रिड के ला फिंका स्थित दंपत्ति के आलीशान बंगले की पूरी मिल्कियत जॉर्जीना के पास रहेगी। इस संपत्ति का वर्तमान मूल्य 56 लाख डॉलर (लगभग 53.50 करोड़ रुपये) से अधिक है।

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि उनके सभी पांच बच्चे कुछ करीबी लोगों के साथ शादी समारोह में शामिल हुए थे। आधिकारिक गवाहों की सूची में जिन व्यक्तियों के नाम शामिल थे, उनमें मिगुएल पैक्सो (रोनाल्डो के स्पोर्टिंग सीपी के दिनों से करीबी दोस्त) और इवाना रोड्रिगेज (जॉर्जिना की बहन) शामिल हैं। रोनाल्डो, की शादी में पुर्तगाल राष्ट्रीय टीम के उनके साथी खिलाड़ी और क्लब के खिलाड़ी कोई भी सेलिब्रिटी मौजूद नहीं था। शादी के बाद पति- पत्नी ने अपने उपनाम भी नहीं बदले हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live