गंगा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के लिए शुरू हुआ जिम, टेबल टेनिस व बैडमिंटन कोर्ट

Editor
2 Min Read

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) की छात्राओं को अब फिटनेस और खेल गतिविधियों के लिए हॉस्टल से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कैंपस स्थित गंगा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के लिए जिम, टेबल टेनिस कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। जीआरएमसी के अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने इन सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ कर छात्राओं को समर्पित किया।

हॉस्टल परिसर में बनाए गए जिम में छात्राओं के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, टेबल टेनिस के साथ बैडमिंटन कोर्ट भी तैयार किया गया है। बैडमिंटन कोर्ट की खास बात यह है कि यहां छात्राएं रात के समय भी खेल सकेंगी। इसके लिए कोर्ट में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। इससे छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपनी पसंद के खेलों और शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा। सुविधाओं के शुभारंभ अवसर पर डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई काफी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होती है। 

ऐसे में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। पढ़ाई के साथ नियमित शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने और फिटनेस बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल में खेल और जिम की सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस मौके पर चीफ वार्डन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, वार्डन डॉ. नीलिमा टंडन, डॉ. शक्ति सिंघल, डॉ. अर्चना मौर्य, डॉ. अमित निरंजन, डॉ. हितेंद्र यादव और स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. प्रदीप सारस्वत सहित हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live