नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीतिक पारी शुरू, चंपारण से यात्रा का आगाज

Editor
3 Min Read
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीतिक पारी शुरू, चंपारण से यात्रा का आगाज
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

पटना

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पिता की तर्ज पर यात्रा वाली राजनैतिक पारी शुरू कर दिया है। रविवार को निशांत पटना से रवाना हुए। जदयू ऑफिस से निशांत की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले निशांत कुमार ने 7 सर्कुलर रोड में पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से निशांत कुमार अपने पहले राजनैतिक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जदयू कार्यकर्ताओं में अपने नए नेता के सुपर ऐक्टिव मोड में देखकर खुशी की लहर है। रास्ते में निशांत कुमार का जगह जगह स्वागत किया गया।

जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं के लंबे इंतजार के बाद निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। उसी समय उन्होंने पूरे बिहार की यात्रा का ऐलान कर दिया। कहा कि पहले बिहार के लोगों से उनकी सोच और समस्या और जिला स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू होना है। निशांत ने आज रविवार से अपने अभियान की शुरुआत कर दी।
 

यात्रा पर क्या बोले निशांत
निशांत कुमार अब फुल फ्लेज्ड जनता दल यूनाइटेड के नेता बन चुके हैं। उन्होंने यात्रा को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य राज्य के हर अमीर और गरीब, दलित या गैर-दलित सभी को साथ लेकर चलना है। इसके लिए उनतक पहुंचकर उनसे बात करना जरूरी है। सभी के बीच भाईचारे की भावना होनी चाहिए। इसके लिए महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन चंपारण से शुरूआत करना अच्छा रहेगा। निशांत ने कहा कि उनके पिता ने भी वहीं से शुरुआत की थी। बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा है। पार्टी के कार्यकर्ता भाइयों से मिलना है, उनके विचार सुनना है और उनसे बातचीत करके राज्य की स्थिति की जानकारी लेना है। मिलकर आम जनों की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करना है।

क्या बोले श्रवण कुमार
निशांत की यात्रा पर विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत जो पद चाहते वह उनको मिलता, लेकिन उन्होंने पद को ठुकराया और जनता के बीच जाने का निर्णय लिया। यह उनकी बड़ी खासियत है। श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत बिहार में नीतीश कुमार के काम को लोगों को बताएंगे और दूर-दूर तक पहुंचाएंगे। वे युवाओं और महिलाओं से खुद को कनेक्ट करना चाहते हैं। निशांत हमारी पार्टी के नेता हैं। उनकी इस यात्रा से जदयू और मजबूत बनेगा।

कार्यकर्ताओं से संवाद करते निशांत
यात्रा पर निकले निशांत कुमार का भव्य स्वागत किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर विधायक अजीत कुमार ने ढोल बाजा के साथ निशांत का स्वागत किया। इस दौरान शंख बजाकर कार्यकर्ताओं ने निशांत की यात्रा की सफलता के भगवान से प्रार्थना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *