करनाल मंडी में अनाज का अंबार: लिफ्टिंग न होने से किसान बेहाल

Editor
2 Min Read
करनाल मंडी में अनाज का अंबार: लिफ्टिंग न होने से किसान बेहाल
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

करनाल/चंडीगढ़.

तरावड़ी अनाज मंडी में इन दिनों अव्यवस्था चरम पर है। एजेंसियों द्वारा उठान लिफ्टिंग नहीं किए जाने से मंडी में अनाज के ढेर लग गए हैं। इससे आढ़ती और किसान दोनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है उठान ठप होने के कारण किसानों को उनकी फसल की पेमेंट भी समय पर नहीं मिल पा रही है।

मंडी में कई दिनों से अनाज की खरीद तो हो रही है, लेकिन उसका उठान नहीं हो रहा। इसके चलते मंडी में जगह की भारी कमी हो गई है और नई फसल की आवक भी प्रभावित हो रही है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने प्रशासन और फूड एंड सप्लाई विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा जब एजेंसियों के पास अनाज रखने की पर्याप्त जगह ही नहीं थी, तो खरीद प्रक्रिया शुरू ही क्यों की गई।

उन्होंने कहा उठान न होने से पूरा सिस्टम चरमरा गया है और इसका खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द उठान की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि मंडी में व्यवस्था बहाल हो सके और किसानों को उनकी मेहनत का पैसा समय पर मिल सके। मंडी में लगातार बढ़ रहे अनाज के ढेर और किसानों की लंबी कतारें यह साफ संकेत दे रही हैं यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। किसान और आढ़ती अब प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब उनकी समस्या का समाधान होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *