निर्वाचन कार्यों में छोटी सी लापरवाही अविश्वास का बन जाती है कारण : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव

Editor
3 Min Read

निर्वाचन कार्यों में छोटी सी लापरवाही अविश्वास का बन जाती है कारण : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव

उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स की हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

भोपाल 

निर्वाचन कार्यों में छोटी सी लापरवाही अविश्वास का कारण बन जाती है। अत: प्रशिक्षण कार्यशाला में अपनी सभी शंकाओं का समुचित समाधान करें और अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दें। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने यह बातें उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कही।

स्थानीय निकाय के निर्वाचन अधिक संवेदनशील

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय निकायों के निर्वाचन तुलनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील होते हैं। आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। निर्वाचन प्रक्रियाओं की नवीनतम तकनीकों को अपनाने के साथ ही इस बात पर विशेष ध्यान दें कि इन तकनीकों पर मतदाताओं का पूरा विश्वास कायम रहे। मतदान की पवित्रता को मतदाता हमेशा याद रखता है।

वेबकास्टिंग करने पर विचार

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया की वेबकास्टिंग करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम के माध्यम से मतदान एक साथ कराने पर भी गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। श्रीवास्तव ने बताया कि सहयोगात्मक संघवाद की भावना के अनुरूप किराये पर मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, महाराष्ट्र और राजस्थान में स्थानीय निकायों के निर्वाचन के लिये ईव्हीएम उपलब्ध करायी गयी हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय निर्वाचन लोकतंत्र की प्रयोगशाला हैं। मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही अन्य कई प्रयोग किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्फिडेंस नीचे तक पहुँचना चाहिए। इससे कार्य में सुगमता आती है। मतदान के दौरान ऐप के माध्यम से रियल टाइम रिपोर्टिंग करें।

राज्य निर्वाचन आयोग नवाचारों में अग्रणी

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नवाचारों में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि निर्वाचन में छोटी सी त्रुटि भी क्षम्य नहीं है। प्रशिक्षण को गंभीरता से लें।

कार्यशाला में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पी. एन. सनेसर ने डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, सुसमीरा नईम ने इलेक्शन रिजल्ट, डॉ संजय गाड़गे ने ईव्हीएम रेण्डमाइजेशन, डॉ. महेश अग्रवाल ने आईपी बीएमएस और आयोग के विधिक सलाहकार डॉ. प्रदीप शुक्ला ने व्यय लेखा एवं आदर्श आचरण संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उप सचिव श्रीमती संजू कुमारी ने कार्यशाला के उद्श्यों के बारे में बताया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मनोज मालवीय, सतीश शाक्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live