नैनो डीएपी अपनाकर प्रगतिशील किसान बने मिठाईलाल

Editor
1 Min Read

नैनो डीएपी अपनाकर प्रगतिशील किसान बने मिठाईलाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

ग्राम कछौड के किसान मिठाईलाल ने इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर वैज्ञानिक खेती की दिशा में सफल पहल की है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक उर्वरक अपनाने से उनकी फसल की बढ़वार बेहतर हुई, लागत में कमी आई और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई।
मिठाईलाल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें नई तकनीक पर संदेह था, लेकिन सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उनका विश्वास बढ़ा। अब वे आसपास के किसानों को भी नैनो डीएपी और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कृषि विभाग ने इसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की प्रेरक पहल बताया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live