योगी सरकार में समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी शीघ्र घोषित

Editor
3 Min Read

योगी सरकार में समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी शीघ्र घोषित

इंजीनियरिंग स्ट्रीम में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी, महाराजगंज के आशुतोष प्रजापति 86.18% के साथ पहले स्थान पर

फार्मेसी में रामेश्वरम फार्मेसी कॉलेज, सीतापुर की दिव्यांशी शुक्ला ने 84.35% के साथ हासिल किया प्रथम स्थान 

बेटियों ने लहराया परचम, दोनों स्ट्रीम के टॉप-10 में से 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के निर्देश पर प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर/वार्षिक/विशेष बैक पेपर परीक्षा मई/जून-2026 का परिणाम समय से घोषित कर दिया है। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं नकलविहीन और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराकर डिजिटल मूल्यांकन से पारदर्शी परिणाम जारी किया गया है।

परिषद द्वारा 4 मई से 5 जून 2026 के बीच 236 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 2,68,686 छात्र पंजीकृत थे। सेमेस्टर सिस्टम में 1,24,671, वार्षिक में 1,27,304 और विशेष बैक पेपर में 7,784 छात्र शामिल थे। 157 राजकीय/अनुदानित पॉलिटेक्निकों में उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कराया गया।

परिषद अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर डिप्लोमा इंजीनियरिंग का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.42% और फार्मेसी का 62.69% रहा है। परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध है।

बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
इंजीनियरिंग स्ट्रीम में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी, महाराजगंज के आशुतोष प्रजापति ने 86.18% के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, वाराणसी की पूजा सिंह 85.62% के साथ द्वितीय और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अमेठी की अनुष्का सिंह 85.38% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

फार्मेसी में रामेश्वरम फार्मेसी कॉलेज, सीतापुर की दिव्यांशी शुक्ला 84.35% के साथ प्रथम, टीआरसी महाविद्यालय बाराबंकी की जूली देवी 82.87% के साथ द्वितीय और राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर के अभिषेक यादव 82.61% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की झलक परिणाम में दिखी, जहां इंजीनियरिंग स्ट्रीम और फार्मेसी स्ट्रीम दोनों के टॉप-10 में से 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए। साथ ही पहली बार दो राजकीय संस्थानों- जौनपुर और प्रयागराज महिला पॉलिटेक्निक ने फार्मेसी टॉप-10 में जगह बनाई है। 

नकल पर सख्ती दिखाते हुए 194 छात्रों का परिणाम रोका गया है और 896 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखने पर संबंधित विषय में शून्य अंक दिया गया है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live