दतिया में टिकट विवाद के बीच बीजेपी उम्मीदवार का बड़ा बयान: ‘नरोत्तम मिश्रा मेरे अभिभावक’, आशुतोष तिवारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

Editor
5 Min Read
दतिया में टिकट विवाद के बीच बीजेपी उम्मीदवार का बड़ा बयान: ‘नरोत्तम मिश्रा मेरे अभिभावक’, आशुतोष तिवारी ने बढ़ाई सियासी हलचल
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

दतिया 
मध्य प्रदेश
की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव हाईप्रोफाइल हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा की जगह इस बार आशुतोष तिवारी के रूप में नए चेहरे पर दांव लगाया है. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने इसके विरोध में हाईवे जाम किया, पुलिस पर पथराव किया. सड़क पर आई रार के बीच नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की थी। 

नरोत्तम मिश्रा ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद संगठन को सबसे ऊपर बताते हुए बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होने का ऐलान कर दिया था. अब आशुतोष तिवारी ने भी नरोत्तम मिश्रा को अभिभावक बता दिया है. आशुतोष तिवारी ने दावा किया कि नरोत्तम मिश्रा से मेरी लगातार बात हो रही है. वह हमारे अभिभावक हैं और चुनाव प्रचार में साथ हैं। 

आशुतोष तिवारी ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बीजेपी चुनाव लड़ रही है और जीतेगी भी. उन्होंने बीजेपी में किसी तरह की आंतरिक फाइट को खारिज करते हुए दावा किया कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं. आशुतोष तिवारी ने दतिया से टिकट मिलने पर बीजेपी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 1994 से सार्वजनिक जीवन में हूं. बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को विधानसभा सदस्य के लिए मौका दिया है।

उन्होंने दतिया सीट से अपनी उम्मीदवारी पर कहा कि मुझे लगता है कि ये माई का बुलावा है. आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के विधायक रहते समय जो विकास के काम हुए थे, कांग्रेस विधायक के समय में उन पर ब्रेक लगा है. उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से रुके विकास को फिर से रफ्तार मिलेगी. आशुतोष तिवारी ने अपनी जीत का विश्वास व्यक्त किया। 

जीतू पटवारी का दावा- 25 हजार से जीतेंगे
दतिया सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के नामांकन में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपचुनाव में कम से कम 25 हजार वोट से अधिक के अंतर से जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि दतिया की जनता बीजेपी को नकार चुकी है. यहां हर तीसरे घर में रिवेंज पॉलिटिक्स के पीड़ित हैं. जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने अगर विकास किया है, तो वह कहां दिख रहा है?

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने पलायन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दतिया के नौजवानों को नौकरी के लिए बाहर क्यों जाना पड़ता है? उन्होंने कहा कि ⁠हमारे विधायक राजेंद्र भारती के साथ क्या किया इन्होंने? जीतू पटवारी ने कहा दतिया उपचुनाव के लिए ⁠घनश्याम सिंह का नाम पूरी पार्टी ने सर्वसम्मति से तय किया है और वह 25 हजार वोट से चुनाव जीतने जा रहे हैं। 

बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवार भरेंगे पर्चा
दतिया सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 13 जुलाई है. बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरेंगे. बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। 

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंघार शामिल होंगे. इस विधानसभा सीट के हो रहे उपचुनाव में मतदान 30 जुलाई को होगा और नतीजे 3 अगस्त को आएंगे. 2023 में इस सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती को जीत मिली थी. धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को सजा सुनाए जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *