हरियाणा BJP अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने काफिला रुकवाया, घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

Editor
2 Min Read

फतेहाबाद/चंडीगढ़.

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मदद कर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही डॉ. अर्चना गुप्ता ने फतेहाबाद बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को देखकर तत्काल अपना काफिला रुकवाया, उसकी प्राथमिक जांच की और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार डॉ. अर्चना गुप्ता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिरसा जा रही थीं। इस दौरान नेशनल हाईवे स्थित बाईपास पर भाजपा जिलााध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, चेयरमैन राजपाल बेनीवाल तथा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा, रतिया चुंगी के निकट गांव बड़ोपल निवासी विकास की बाइक गाय से टकराकर अचानक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना पर नजर पड़ते ही डॉ. अर्चना गुप्ता ने बिना देर किए अपना काफिला रुकवा दिया। चिकित्सक होने के नाते उन्होंने स्वयं घायल युवक की प्राथमिक जांच की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घायल को सुरक्षित उठाकर मार्केट कमेटी फतेहाबाद के वाइस चेयरमैन इंद्र गावड़ी की गाड़ी से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार डॉ. अर्चना गुप्ता ने यह सुनिश्चित किया कि घायल को समय पर चिकित्सीय सहायता मिले। उनके इस मानवीय व्यवहार की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। घटना के बाद प्रदेशाध्यक्ष अपने काफिले के साथ सिरसा के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्हें पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेना था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live