जुलाई महीना ग्रहों के बदलाव से खास, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के लिए शुभ संकेत

Editor
3 Min Read

 कुछ ही दिनों में जुलाई का महीना शुरू होने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, जुलाई महीना बहुत ही विशेष है, जिसमें कई बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, महीना शुरू होते ही 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में चले जाएंगे. 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे और 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे. जुलाई में ग्रहों की इन बदलती चाल कुछ राशियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह महीना मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है. परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मानसिक शांति और भौतिक सुख-सुविधाएं लेकर आ रहा है. आर्थिक रूप से यह महीना काफी मजबूत रहेगा. अचानक कहीं से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है. नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं. सुख-साधनों में वृद्धि होगी. आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भाग्य का पूरा साथ मिलने का समय आ गया है. विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है, परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा या सुदूर क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना करियर में बड़े बदलाव और सफलता का संकेत दे रहा है. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस महीने आपकी खोज पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. आय के साधन बढ़ेंगे. कर्ज से मुक्ति मिलने के रास्ते साफ होंगे. मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग आपकी बड़ी मुश्किलों को आसान कर देगा.

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live