पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया घेराव

Editor
2 Min Read
पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया घेराव
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

चंडीगढ़.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के चंडीगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस पेपर लीक मामलों को लेकर धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को सेक्टर-17 क्षेत्र में ही रोक दिया गया, ताकि वे टैगोर थिएटर तक न पहुंच सकें। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों से देशभर के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन कर रही है। उधर, भाजपा के कार्यक्रम को लेकर टैगोर थिएटर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने संबोधन में आपातकाल के दौरान हुई घटनाओं, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़े प्रभाव और संविधान की रक्षा के महत्व पर अपने विचार रखेंगे। धर्मेंद्र प्रधान के टैगोर थिएटर पहुंचने से पहले ही पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और कार्यक्रम स्थल के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *