महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

Editor
3 Min Read
महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

कुरुक्षेत्र
 हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए एक जत्था रवाना किया गया। इस जत्थे को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी कुरुक्षेत्र के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा, मैंबर हरमनप्रीत सिंह, मैंबर इंद्रजीत सिंह, मैंबर बीबी जसबीर कौर मसाना और सुखजिंदर सिंह मसाना ने कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से रवाना किया।

इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनिया माजरा पीए, एडिशनल सेक्रेटरी सतपाल सिंह डाचर, उप सचिव धर्म प्रचार अमरिंदर सिंह, प्रधान साहब के निजी सचिव शमशेर सिंह, मैनेजर हरमीत सिंह, सहायक सुपरवाइजर रघुवीर और बीबी गुरप्रीत कौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

बागा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर जा रहे जत्थे को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस बार 68 लोगों का वीजा आया है। उन्होंने बताया कि यह जत्था आज श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब में रात्रि विश्राम के बाद 21 जून को बागा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा।

पाकिस्तान में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करने के बाद यह जत्था 30 जून को बागा बॉर्डर से ही वापिस भारत आएगा। उन्होंने बताया कि यह जत्था गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहब, गुरुद्वारा पंजा साहिब सहित अन्य गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करेंगे।

शस्त्र खालसा का अंग
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर हरियाणा कमेटी के प्रधान ने कहा कि श्री हेमकुंठ साहिब की यात्रा पर जाने वाली संगत को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। संगत के साथ गलत व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग हरियाणा कमेटी द्वारा संबंधित राज्य के पुलिस महानिदेशक से की गई है।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए हरियाणा कमेटी के प्रधान ने कहा शस्त्र खालसा का अंग है इसके बिना खालसा अधूरा है इसलिए शस्त्र को खालसा से अलग नहीं किया जा सकता।

श्री गुरु अर्जुन देव महाराज की शहीदी गुरु पर्व पर हरियाणा से भेजे गए जत्थे का वापस आने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि संगत बिना दर्शन के ही वापिस आ गई, जिसका उन्हें बहुत दुख है।

 

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *