लेह में ड्यूटी के दौरान पंजाब का जवान शहीद, ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी बनी वजह

Editor
1 Min Read
लेह में ड्यूटी के दौरान पंजाब का जवान शहीद, ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी बनी वजह
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

चंडीगढ़.

देश की सेवा करते हुए पंजाब के एक फौजी जवान के शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। पंजाब आर्मर्ड रेजिमेंट के जवान नायक सरबजीत सिंह लेह (लद्दाख) में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार गांव बिंदरख निवासी नायक सरबजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह लेह के ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात थे।

ड्यूटी के दौरान अचानक ऑक्सीजन की कमी होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वीरगति को प्राप्त हो गए। इस दुखद समाचार के बाद गांव बिंदरख सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि शहीद सरबजीत सिंह का विवाह 25 जनवरी 2026 को ही हुआ था। शादी के महज 5 महीने बाद उनके शहीद होने की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।

शहीद के ताऊ सुखविंदर सिंह ने बताया कि सरबजीत सिंह का पार्थिव शरीर जल्द ही उनके पैतृक गांव बिंदरख लाया जाएगा, जहां पूर्ण राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर जवान की शहादत पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *