Punjab Weather Update: हीटवेव अलर्ट के बीच राहत की उम्मीद, बारिश को लेकर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Editor
2 Min Read
Punjab Weather Update: हीटवेव अलर्ट के बीच राहत की उम्मीद, बारिश को लेकर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

चंडीगढ़.

पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून के लिए हीटवेव (लू) अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान 11 जून तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ना निकले बाहर
सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन सोमवार को यह 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

11 जून से बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, 11 से 14 जून के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज-चमक और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक Surinder Pal ने बताया कि अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 11 जून के बाद मौसम में बदलाव के साथ हीटवेव का असर कम होने की उम्मीद है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *