PM मोदी के न्योते पर भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, कल बोधगया पहुंचेंगे; दिल्ली-मुंबई में अहम बैठकें

Editor
5 Min Read
PM मोदी के न्योते पर भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, कल बोधगया पहुंचेंगे; दिल्ली-मुंबई में अहम बैठकें
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

बोधगया.

भारत और म्यांमार के संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए म्यांमार यूनियन रिपब्लिक के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग 30 मई से 3 जून तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर हो रहे इस दौरे को दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख व्यवसायी शामिल रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, अपनी वर्तमान भूमिका में यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा होगा। दौरे के कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई को विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर बोधगया पहुंचेंगे। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति यहां विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 1 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी।

दोनों नेताओं के बीच भारत-म्यांमार संबंधों, क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रपति एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे, जहां दोनों देशों के उद्योग और निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श होगा। अपने भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 2 जून को मुंबई भी जाएंगे, जहां वे उद्योग एवं व्यापार से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ विभिन्न संस्थानों का दौरा करेंगे। भारत सरकार के अनुसार म्यांमार, भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट', 'एक्ट ईस्ट' और महासागर नीति का महत्वपूर्ण साझेदार देश है। ऐसे में इस उच्चस्तरीय दौरे से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

म्यांमार राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व काउंसलेट जेनरल ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के प्रस्तावित बोधगया दौरे को लेकर गया जी एयरपोर्ट पर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। म्यांमार के काउंसलेट जेनरल तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को गया जी एयरपोर्ट पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी प्रोटोकॉल एवं विशेष विमान के लैंडिंग संबंधी अनुमति और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने पहुंचे थे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। म्यांमार के राष्ट्रपति शनिवार को विशेष विमान से सुबह 9:10 बजे सीधे गया जी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे दोपहर 3: 45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गया जी एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने की बैठक
म्यांमार के महामहिम राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के प्रस्तावित बोधगया दौरे को लेकर गया जी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गुरुवार को गया जी एयरपोर्ट परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व एसएसपी सुशील कुमार की अध्यक्षता में एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार, पुलिस प्रशासन, विशेष सुरक्षा एजेंसियों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, रूट चार्ट, एयरपोर्ट सिक्योरिटी, ट्रैफिक कंट्रोल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

डीएम शशांक शुभंकर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एयरपोर्ट परिसर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और बोधगया तक विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने तथा सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *