नूंह की गर्भवती महिलाओं को बड़ी सौगात, 25 प्राइवेट सेंटरों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा

Editor
4 Min Read
नूंह की गर्भवती महिलाओं को बड़ी सौगात, 25 प्राइवेट सेंटरों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

नूंह.

जिला स्वास्थ्य विभाग ने नूंह के नागरिकों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार,प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत जिले के प्रमुख निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग के पैनल में शामिल किया गया है।

अब सरकारी अस्पतालो से रेफर की गई गर्भवती महिलाओं को इन निजी केंद्रों पर पूरी तरह निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं मिलेंगी। सरकार ने इसके लिए प्रति अल्ट्रासाउंड 330 रुपये की दर तय की है, जिसका भुगतान सीधे विभाग द्वारा किया जाएगा। वहीं मरीजों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा सकता। यह सुविधा 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगी।

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
18 से 19 सप्ताह की जांच अनिवार्य: प्रत्येक रेफर की गई महिला को गर्भावस्था के 18वें से 19वें सप्ताह के बीच कम से कम एक मुफ्त अल्ट्रासाउंड प्रदान किया जाएगा। यह जांच गर्भ में पल रहे शिशु की किसी भी जन्मजात विकृति या अन्य जटिलताओं का समय पर पता लगाने के लिए बेहद जरूरी है। विशेष दिनों में प्राथमिकता: हर महीने की 9, 10, 23 और 30 तारीख को रेफर की गई महिलाओं को इन निजी केंद्रों पर जांच के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

शनिवार को पहले दिन ही देवांश अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छह महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया गया। देवांश हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. प्रियंका ने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेशों का नियमानुसार पालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस व्यवस्था के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अब दूर दराज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उन्हें अपने नजदीकी ही उच्च स्तरीय जांच की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिल सकेगी।

फिरोजपुर झिरका खंड

  •     न्यू वाधवा नर्सिंग होम,
  •     रौनक अल्ट्रासाउंड सेंटर
  •     दुर्गा देवी अल्ट्रासाउंड व डॉयग्नोस्टिक सेंटर
  •     प्राइम डॉयग्नोस्टिक्स
  •     गोयल अल्ट्रासाउंड
  •     डॉ. अरोड़ा अल्ट्रासाउंड

नूंह खंड

  •      आर.जी. अल्ट्रासाउंड सेंटर
  •     मलिक हॉस्पिटल
  •     महाजन डॉयग्नोस्टिक सेंटर
  •     डॉ. विशाखा इमेजिंग सेंटर
  •     गोयल अल्ट्रासाउंड व डॉयग्नोस्टिक्स सेंटर
  •      सिटी डॉयग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर
  •      मेसर्स एएनएच 3डी/4डी अल्ट्रासाउंड
  •     भारत अल्ट्रासाउंड व डॉयग्नोस्टिक सेंटर

पुन्हाना खंड 

  •      बी.एस. अल्ट्रासाउंड सेंटर
  •      सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर
  •     न्यू भारत डॉयग्नोस्टिक सेंटर
  •     तिरुपति डॉयग्नोस्टिक्स लैब व सीटी स्कैन
  •      वरदान अल्ट्रासाउंड सेंटर
  •      न्यू प्राइम अल्ट्रासाउंड सेंटर

पिनंगवा खंड

  •     मंगला अल्ट्रासाउंड सेंटर
  •     डॉ. ऊषा बत्रा मेमोरियल अल्फा हॉस्पिटल
  •     डॉ. हिम्मत राय मेमोरियल हॉस्पिटल

तावडू खंड

  •     माडर्न अल्ट्रासाउंड व डॉयग्नोस्टिक सेंटर
  •     डॉ. ऊषा बत्रा मेमोरियल अल्फा हॉस्पिटल
  •     न्यू ओम डॉयग्नोस्टिक
  •     देवांश अल्ट्रासाउंड व डॉयग्नोस्टिक्स सेंटर

गर्भ की जांच सरल होगी –
क्योंकि सरकारी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की पुख्ता व्यवस्था नहीं है, इसलिए यह फैसला लिया गया है, सरकारी केंद्रों पर आने वाली गर्भवति महिलाओं को जांच के लिए भेजा जाएगा प्राईवेट केंद्र पर। इससे महिलाओं की गर्भ की जांच सरल होगी।
– डॉ ज्योत्सना, सीएमओ नूंह

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *